बेटी के साथ पिता 10 साल से कर रह था दुष्कर्म

ग्वालियर। ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 10 साल की छात्रा के साथ उसके सौतेले पिता ने हैवानियत दिखाई है। रात को मां के ड्यूटी पर जाते ही पिता ने उसके कमरे में पहुंचकर दुष्कर्म किया। मासूम ने विरोध किया तो उसे पीटा। शुक्रवार सुबह मां के हॉस्पिटल से लौटते ही मासूम ने आपबीती सुनाई। घटना सिटी सेंटर में कर्मचारी आवास कॉलोनी की है। बच्ची को लेकर उसकी मां विश्वविद्यालय थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

विश्वविद्यालय क्षेत्र के कर्मचारी आवास कॉलोनी निवासी दस वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ रहती है। मासूम पास ही स्कूल में कक्षा 5वीं की छात्रा है। उसकी मां नर्स है और एक शासकीय अस्पताल में पदस्थ है। छात्रा की मां ने पहले पति से अलग होने के बाद कुछ समय पहले ही एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दूसरी शादी की थी। फाइनेंस कर्मचारी उनके साथ रहता था। गुरुवार रात को छात्रा की मां ड्यूटी पर गई थी और वह घर पर अकेली थी। सौतेला पिता रात को नशे में घर पर आया। देर रात आरोपी ने धमकाकर छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय छात्रा ने विरोध भी जताया, लेकिन आरोपी पिता ने उससे मारपीट की। साथ ही धमकाया कि यदि इस बात का जिक्र किसी से किया तो उसकी हत्या कर देगा। घटना का पता सुबह उस समय चला जब छात्रा की मां ड्यूटी से वापस घर आई तो बालिका ने अपने साथ घटी वारदात की शिकायत की। मामले का पता चलते ही पीड़ित छात्रा को उसकी मां लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

 

 

पुलिस ने मामला सामने आने पर उसकी गंभीरता को समझते हुए सबसे पहले मासूम को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही एक टीम आरोपी को हिरासत में लेने के लिए भेजी। आरोपी को उठाने के बाद पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज किया है।

 

इस मामले में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय ने बताया कि दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले सौतेले पिता को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!