22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने जहर खाकर दी जान

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में मंगलवार को बहू की प्रताड़ना व दहेज एक्ट के झूठे मामले से तनाव में आए 58 वर्षीय ससुर ने जहर खाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रात 8 बजे परिजन शव लेकर मुरार शहीद गेट पर बैठ गए। सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन बहू और उसके भाइयों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बहू सहित पांच लोगों पर खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला रात को ही दर्ज कर लिया है। रात 12.30 बजे पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन सड़क से उठे और जाम खुला।

 

शहर के उपनगर मुरार निवासी सुरेश सिंह राणा ने मंगलवार शाम जहर खाकर जान दे दी है। घटना का पता लगा तो परिजन आग बबूला हो गए। उनका कहना था कि बहू लगातार प्रताड़ित कर रही थी। दहेज एक्ट के झूठे मामले में फंसा रखा है। जिससे सुरेश सिंह काफी परेशान था। यही वजह से मंगलवार शाम को उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन की मांग थी कि बहू व उसके भाइयों पर मामला दर्ज किया जाए।

 

पुलिस जांच की बात कह रही थी। इसी विवाद पर रात आठ बजे पर जन सुरेन्द्र सिंह का शव लेकर मुरार शहीद गेट पर बैठ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाइश दी, लेकिन परिजन बहू व उसके भाइयों पर मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने रात को मृतक की बहू मीना, उसके भाइयों सहित पांच लोगोें पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस ने बहू व उसके भाइयें पर मामला दर्ज कर लिया और उसके बाद मृतक के परिजन को हटने के लिए कहा, लेकिन वह सड़क से शव को उठाने को तैयार ही नही थे। परिजन का कहना था कि बहू और उसके भाइयों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद भी जाम खोलेंगे। रात तक पुलिस समझाइश दे रही थी। रात 12.30 बजे लगभग साढ़े चार घंटे के बाद परिजन जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने।

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!