Fig Benefits: अंजीर को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। जब हम इसे रोजाना खाते हैं तो यह हमारी कई बीमारियों से रक्षा करता है। खास बात ये है कि अंजीर को अगर पानी में भिगोकर खाया जाए तो शरीर की गंदगी साफ होती है कब्ज से राहत मिलती है और शरीर में ऊर्जा भी बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और त्वचा में निखार भी आता है।
जब दूध से मिल जाए अंजीर का साथ
अगर आप अंजीर के फायदों को दोगुना करना चाहते हैं तो इसे दूध में भिगोकर खाना सबसे बेहतर उपाय है। दूध में कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन डी होता है जो हड्डियों और दांतों के लिए बेहद जरूरी है। जब अंजीर और दूध का मेल होता है तो दोनों के पोषक तत्व मिलकर शरीर में गजब का असर दिखाते हैं। रात में अंजीर को दूध में भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
अंजीर में मौजूद छोटे बीज और फाइबर आंतों की सफाई में मदद करते हैं। जब इसे दूध में भिगोकर खाया जाता है तो यह कब्ज और अपच की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद फाइबर मल को मुलायम बनाता है और आंतों को सक्रिय करता है। इसका नियमित सेवन पाचन क्रिया को संतुलित रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। जो लोग बार-बार पेट फूलने गैस या कब्ज से परेशान रहते हैं उनके लिए यह रामबाण उपाय है।
हड्डियों के लिए अंजीर-दूध का सुपरकॉम्बो
दूध और अंजीर दोनों ही कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इनका साथ हमारी हड्डियों को ताकत देता है और शरीर को मजबूती प्रदान करता है। खासकर उम्र बढ़ने पर जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो यह मिश्रण बहुत लाभदायक होता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है और दांतों को भी मजबूत बनाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस कॉम्बिनेशन का फायदा उठा सकता है।
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही अंजीर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। इसका सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं।