ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल में लगी आग , महिला ने बचाई मरीज़ो की जान सिंधिया ने ट्वीट कर वीरता को मेरा सलाम 

ग्वालियर | जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में शनिवार को आग लग गई थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई थी। लेकिन वहां मौजूद महिला डॉक्टरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को सकुशल निकाल लिया था। महिला डॉकटरों के इस जज्बे को भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सलाम किया है।

 

सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि ग्वालियर के कोविड सेंटर में आग लगने की खबर अत्यंत दुःखद है। इस घटना के दौरान ग्वालियर की दो महिला डॉक्टर ने साहस का परिचय देते हुए बिना PPE किट पहने सभी 9 मरीजों की जान बचा कर रियल हीरो की भूमिका निभाई है। इन दोनों महिला डॉक्टर्स की बहादुरी और वीरता को मेरा सलाम।

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!