Saturday, April 19, 2025

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुई धक्का-मुक्की के कारण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिरे

खरगौन। एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। इस अवसर कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें आज इसमें छत्तीसगढ़ के सीमए भूपेश बघेल सहित करीब 334 नेता शामिल होंगे। एमपी-भारत जोड़ो यात्रा इसके अलावा विधान चरणदास महंत सहित कई बड़े मंत्री इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। तीसरे दिन शुक्रवार को राहुल गांधी ने ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग और मां नर्मदा के दर्शन किए। इसके बाद टी ब्रेक लिया गया।

 

दिग्गविजय सिंह राहुल गांधी के साथ ट्री ब्रेक के​ लिए रूके थे। जहां धक्का मुक्की के कारण दिग्विजय सिंह गिर पड़े। यात्रा निवाड़ के मनवाड़ क्षेत्र में हैं। पैर फिसलने की वजह से दिग्गविजय गिर पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए। आपको बता दें आज महू के लिए रवाना होगी। जहां महू के दशहरा मैदान में यात्रा में रूकेंगी। रात्री विश्राम के बाद इंदौर के लिए रवाना होगी। जिसके बाद ये मात्रा मालवा में प्रवेश करेगी।

मनवार से ये यात्रा महू के लिए रवाना होगी।

 

27 नवंबर – सुबह 6 बजे महू से पैदल यात्रा शुरू होगी –

 

राऊ से एयू सिनेमा तक पहुंचने के बाद लंच ब्रेक होगा।

शाम 4 बजे एयू सिनेमा से यात्रा फिर शुरू होगी।

राजेंद्र नगर थाने के सामने से होते हुए राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्यपुरी चौराहा पर पहुंचेगी।

चाणक्यपुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज होते हुए चोइथराम मंडी चौराहा यात्रा पहुंचेगी।

चोइथराम मंडी चौराहा से माणिकबाग रोड होते हुए कलेक्टर चौराहा पहुंचेगी।

इस दौरान कलेक्टोरेट की ओर जाने वाला सिंगल मार्ग पूरी तरह से वाहनों के लिए प्रतिबंधित होगा।

कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए यशवंत रोड चौराहा से राजबाड़ा पर यात्रा समाप्त होगी।

राजबाड़ा पर सभा। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

रात्रि विश्राम इंदौर में होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!