27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा ऐलान, महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए देंगे

Must read

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काट के लिए कांग्रेस ने भी बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 18 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कलनाथ ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।कमलनाथ ने कहा कि यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे।

 

 

 

बता दें शिवराज सरकार लाडली बहना योजना आज मार्च को लांच कर रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए यानी साल के 12 हजार रुपए दिये जाएंगे। कमलनाथ की घोषणा को शिवराज सरकार की घोषणा का काट बताया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में करीब 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होगी। इसके लिए सरकार ने बजट में आठ हजार करोड़ का बजट रखा है।

 

 

दरअसल प्रदेश में करीब 2.60 करोड़ आधी आबादी यानी महिला वोटर्स है। 40 से ज्यादा जिलों में पुरुष वोटर्स से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या है। वर्ष 2018 के चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72 प्रतिशत और महिलाओं का 73.86 प्रतिशत था। इस वर्ष महिलाओं के वोट प्रतिशत में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। यहीं कारण है कि राजनीतिक पार्टियों का पूरा फोकस महिला वोटरों को साधने पर है।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!