G-LDSFEPM48Y

कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- कांग्रेस से भाजपा में गए सभी चुनाव हारेंगे

ओंकारेश्वर। कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से दर्शन पश्चात श्रीगणेश किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला बच्चन ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गजानन संस्थान में मीडिया से चर्चा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने तथा यात्रा के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से मध्य प्रदेश से कांग्रेस सरकार चुराकर भाजपा की सरकार बनाई थी उसी प्रकार कर्नाटक में भी करने की कोशिश की थी। कर्नाटक में जितने लोग कांग्रेस से भाजपा में गए थे सब हार गए। विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति होने वाली है।

जितने लोग कांग्रेस से भाजपा में गए थे और उपचुनाव कराया था उसमें से आधे को तो टिकट नहीं मिलेगा और जिनको मिलेगा वह भी हार जाएंगे साथ ही कहा कि कांग्रेस में आने के लिए अभी होड़ लगी हुई है। इस मौके पर गजेंद्र सिंह सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, कांग्रेस पार्षद मौजूद थे।

 

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री तथा विधायक बाला बच्चन ने कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प अभियान में पुनासा तहसील के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने हाथियाबाबा गणेश मंदिर परिसर, माली समाज धर्मशाला पुनासा और मूंदी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और जीत का संकल्प दिलवाया पुनासा में शाम चार बजे आयोजित बैठक में विधायक बच्चन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जेब में एक छोटी डायरी रखे और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को नोट कर दूर करने का प्रयास करें।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!