कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर ओरछा पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

टीकमगढ़। निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। साथ ही दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का आना जाना क्षेत्र में शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने पक्ष में वोटिंग करने को लेकर प्रचार-प्रसार में जुटी है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह झांसी से होते हुए ओरछा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव किरण अहिरवार उपस्थित थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओरछा पहुंचकर श्रीराम राजा सरकार के दर्शन किए।

इसके बाद वह निवाड़ी कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए हैं, जहां पर कांग्रेसी प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर का नामांकन जमा करा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। वही भारतीय जनता पार्टी ने भी डॉक्टर शिशुपाल सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया है, जो पूर्व में 2018 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा के प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल कर देंगे। इसके अलावा अभी तक दो नामांकन जमा हो गए हैं। निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में नामांकन उम्मीदवार जमा कर सकते हैं। नामांकन जमा करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोरोना गाइडलाइन के चलते कम ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!