Madhya Pradesh में चार दिन की राहत! बारिश थमी, रक्षाबंधन पर साफ रहेगा मौसम

Madhya Pradesh में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को अब राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस वजह से रक्षाबंधन के दिन मौसम साफ रहेगा और लोग बेझिझक बाहर जा सकेंगे। राजधानी भोपाल सहित इंदौर और उज्जैन में भी धूप खिली रहेगी।

तेज़ धूप का दिखेगा असर

बारिश के थमते ही अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है। खजुराहो में 35.5 डिग्री और मंडला में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को दिन के समय तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Madhya Pradesh में चार दिन की राहत! बारिश थमी, रक्षाबंधन पर साफ रहेगा मौसम

पूर्वी हिस्सों में ज्यादा बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस बार पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों जैसे जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा में औसत से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में भी यानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में औसतन 39 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अगस्त में पूरी होगी बारिश की कमी

फिलहाल तो बारिश रुकी है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते से फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। यह दौर महीने के अंत तक चलेगा। इसी दौरान प्रदेश में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। फिलहाल ग्वालियर समेत 9 जिलों में यह कोटा पहले ही पूरा हो चुका है लेकिन इंदौर और उज्जैन के कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश कम हुई है।

अब तक 44 प्रतिशत ज्यादा पानी बरसा

पूरे प्रदेश में अब तक 28.7 इंच बारिश हो चुकी है जो औसत से 44 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि बारिश का तय लक्ष्य 77 प्रतिशत है जो अगस्त के अंत तक पूरा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन का कहना है कि कुल मिलाकर यह मानसून अब तक प्रदेश के लिए लाभदायक रहा है और आने वाले समय में और सुधार होगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!