MP में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार की मौत, 26 लोग घायल

बैतूल।बैतूल जिले के भीमपुर के पास रविवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को भीमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श धनोरा गांव से 30 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर केसिया गांव के पास स्थित नाला देव धार्मिक स्थान पर देव काम के लिए गए थे। रात में वापसी के दौरान भीमपुर के पास बागदेव इलाके में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रॉली में अधिकांश लोग दब गए। जब तक सभी को बाहर निकाला गया तब तक चार लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में आदर्श धनोरा निवासी शांति लाल सिंह (33), कला साहबू (55), करिश्मा लाल सिंह (6) और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी निहाल मनीष इवने (8) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल उषा परते को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों का भीमपुर के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!