Friday, April 18, 2025

सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, 55 साल के शिक्षिका से 32 साल के ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

भोपाल। भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली 55 साल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 32 साल के आरोपित से महिला की इंटरनेट मीडिया के माध्यम डेटिंग एप से दोस्ती हुई थी। उसके बाद आरोपित भोपाल आ गया और यहीं आकर रहने लगा। इस दौरान आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपित महिला को परेशान कर मारपीट करता है, इससे परेशान होकर आरोपित के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया की 55 साल की महिला मिसरोद की एक पाश कालोनी में रहती है। वह बीस साल पहले पति से तलाक ले चुकी है। तीन साल पहले महाराष्ट्र के रहने वाले विजय नरसले से उसकी डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2020 में लाक डाउन के दौरान आरोपित पहली बार भोपाल में महिला से मिलने आया। उसने किराये के कमरा लेकर महिला को मिलने बुलाया। जहां आरोपित ने महिला से दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर विजय शादी करने का भरोसा दिला दिया। बाद में आरोपित भोपाल में महिला के साथ ही रहने लगा। आरोपित शराब व अन्य प्रकार के नशे करने का आदी है। फरियादिया को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया। तब आरोपित उनके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी देना लगा। आए दिन की हरकतों से तंग आकार पीड़िता ने गुरुवार को थाने पहुंचकर विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपित पेशे से ट्रक ड्राइवर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!