22.9 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

गांजा तस्कर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस जगह छुपाया गांजा

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में रसूलपुर(महाराजपुरा) में एक महिला को गांजा बेचते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला को सबूत सहित पकड़ने के लिए पुलिस ग्राहक बनकर उसके घर पहुंची। उसने गांजे की पुड़िया पकड़ाई, तो कंफर्म हो गया।इसके बाद पुलिस ने उसके घर में छापा मारा तो 1 किलो 230 ग्राम गांजा मिलाहै। दो दिन पहले महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इलाके में महिला को सभी लेडी गांजा क्वीन के नाम से जानते हैं।

एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि खबर मिली थी कि रसूलपुर में महिला गांजा बेचती है। इस सूचना पर टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता के नेत्त्व में क्राइम टीम को वहां भेजा गया। टीम का एक सदस्य उसके यहां ग्राहक बनकर पहुंचा। महिला से गांजा मांगा तो उसने एक पुड़िया बनाकर उसे थमा दी। इसके एवज में उससे रुपए ले लिये। पुड़िया लेकर पुलिसकर्मी अपनी टीम के पास पहुंचा। खबर सही निकलने पर टीम ने दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने जब उसके घर की तलाशी ली, तो काफी देर तक कुछ नहीं मिला। पुलिसकर्मी की नजर कमरे में बिछी खाट पर गई। उसे लगा कि इस खाट पर गांजा छिपा हो सकता है। उसने जैसे ही बिस्तर को हटाया, तो थैले में गांजा रखा मिल गया। महिला ने अपना नाम ममता पत्नी राम सिंह बाथम बताया। पुलिस को पता लगा है कि वह काफी समय से गांजा की तस्करी कर रही है। महिला का गांजा बेचते हुए वीडियो सामने आया था। किसी ने स्टिंग करके यह वीडियो पुलिस अफसरों को वायरल किया था। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस ने महिला गांजा तस्कर की गिरफ्तारी की पूरी कहानी रची थी। महिला किसी से इकट्ठा माल खरीदकर लाती है। फिर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचती थी। ग्राहकों के पास उस महिला का मोबाइल नंबर भी थे। जो फोन करके माल लेकर जाते थे। एक पुड़िया करीब 150 रुपए में बेचा करती थी। पुलिस अब उसका मोबाइल भी खंगाल रही है। ग्राहकों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!