G-LDSFEPM48Y

उज्जैन की शिप्रा नदी में हो रहे भूगर्भीय धमाके, आग और धुआं भी निकलता देखा

उज्जैन मध्यप्रदेश में शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर पिछले कुछ दिनों से भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने इसकी आवाज सुनी है। जहां धमाके हो रहे हैं वहां से आग और धुआं निकलता भी देखा गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जल्द ही भूगर्भ विशेषज्ञों व जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का दल यहां जांच के लिए पहुंचेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद पता लग सकेगा कि नदी के अंदर धमाके क्यों हो रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।

शिप्रा नदी पर त्रिवेणी घाट के समीप बने स्टापडेम के यहां पिछले कुछ दिनों से नदी के अंदर से धमाके की आवाज आ रही है। इसके साथ ही धुआं और आग निकलने की भी सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार पहली बार जब ऐसी आवाज आई तो सामान्य घटना लगी लेकिन बाद में यह हलचल बढ़ गई। धमाके साथ आग दिखने व पानी कई फीट ऊपर तक उछलने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

उन्होंने वहां सुरक्षा की दृष्टि से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने बताया कि धमाके क्यों हो रहे हैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को जांच के लिए बुलाया है। पान का सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेज दिया है।

पेट्रोलियम या गैस भंडारण हो सकता है कारण

भूगर्भ विशेषज्ञों की मानें तो जमीन के अंदर पेट्रोलियम और गैस भंडार के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। जब यह गैस बाहर निकलती है तो धमाके की आवाज होती है और आग दिखाई देती है। भूगर्भीय हलचल से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़े :MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-ओले गिरने की संभावना

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप    

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!