प्रेमिका ने प्रेमी को पहुंचाया जेल, पत्नी ने जेवर बेचकर छुड़ाया

Author Picture
By Sharma Published On: June 8, 2022

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 किलो गांजा मिला है। वह पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह इलाके में रहने वाली महिला से प्रेम करता है। उसके खर्च के लिए वह गांजा की तस्करी करने लगा। हालही में प्रेमिका से कहासुनी हो गई। उसने पुलिस से मुखबिरी कर फंसा दिया।

 

एडि. डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि भानपुर ब्रिज के पास एक लड़का गांजा की खेप देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 10 किलो गांजा मिला। आरोपी की पहचान गौहरगंज, रायसेन में रहने वाले मूरत आदिवासी पिता भगवान सिंह गौड़ (30) के रूम में हुई।

 

 

एडि. डीसीपी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि आरोपी रायसेन से गांजा लेकर भोपाल आता है। वह तीन माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है। उसकी पूछताछ एडि. डीसीपी ने उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह किसी महिला से प्रेम करता है। उसका खर्च उठाने के लिए वह गांजा की तस्करी करने लगा। इससे पूर्व भी वह गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसे छुड़ाने के लिए पत्नी ने जेवर तक बेच दिए। वह 10 वीं तक पढ़ा है।