G-LDSFEPM48Y

गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए काटी हाथ की नस ,शादी से मुकरा बॉयफ्रेंड तो के घर पहुंच कर हंगामा किया

ग्वालियर दो साल से प्रेम के बंधन में थे, अचानक बॉयफ्रेंड शादी से मुकर गया। इस पर नाराज युवती ने अपनी होने वाली ससुराल में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड के सामने ही चाकू से हाथ की नस काट ली। युवती को ऐसा करते देख वहां खड़े लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में DIAL 100 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह युवती का एम्बुलेंस बुलाकर इलाज कराया गया। घटना पुरानी छावनी अटल द्वार की है। पुलिस अफसरों ने दोनों परिवारों को साथ बैठाया और काउंसिलिंग की। अब दोनों शादी करने के लिए सहमत हैं। जनता कर्फ्यू के बाद दोनों सात फेरे लेंगे।

माधवगंज लक्कड़खाना निवासी 21 वर्षीय सोनाली (बदला हुआ नाम) का दो साल से पुरानी छावनी अटल द्वार के पास रहने वाले कमल कुमार से प्रेस प्रसंग चल रहा है। दोनों परिवार वालों को भी यह पता था। एक ही समाज के होने पर शादी की भी राजामंदी हो गई थी, पर अचानक अभी लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। बॉयफ्रेंड के शादी से मुकरने का पता चला तो मंगलवार शाम सोनाली, कमल के घर पहुंच गई। यहां उसने हंगामा खड़ा कर दिया।

पुलिस अफसरों ने करीब 2 घंटे दोनों के परिवारों को सात लेकर बात की। इसके बाद युवक ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी छूट गई थी। इसलिए वह शादी से इनकार कर रहा था। युवती ने कहा कि वह हर हालत में अपने पति के साथ रह सकती है। आखिर में सभी की सहमति से तय हुआ कि युवक, इसी लड़की से शादी करेगा। वह कर्फ्यू खत्म होने के बाद सादा आयोजन कर सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!