सोना-चांदी की कीमतों में आई तेजी से भारी गिरावट

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भावों की जानकारी लेना जरूरी है। यदि आप सोना खरीदने या उसमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। BankBazaar.com के अनुसार, 27 फरवरी को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,130 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,537 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव

भोपाल में कल यानी 26 फरवरी को 22 कैरेट सोने का भाव 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 85,580 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। आज, 27 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी के भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। BankBazaar.com के अनुसार, 26 फरवरी को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज 27 फरवरी को चांदी का भाव 1,06,000 रुपये प्रति किलो है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आमतौर पर 22 कैरेट सोना अधिक बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। ध्यान रखें कि 24 कैरेट से अधिक शुद्धता नहीं होती, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाया जाता है, जिससे यह जेवर बनाने के लिए मजबूत होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसे जेवरों के रूप में नहीं ढाला जा सकता, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

यह भी पढ़िए : प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर किया बड़ा फैसला 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!