भोपाल में सोना-चांदी के भाव स्थिर, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत जानें

भोपाल। अगर आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो आज के भाव जानना आपके लिए जरूरी है। BankBazaar.com के अनुसार, 6 जनवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 7,295 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 7,660 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में सोने के भाव
रविवार, 5 जनवरी को भोपाल में 22 कैरेट सोने का दाम 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोमवार, 6 जनवरी को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है, और दोनों की कीमतें वही बनी हैं।

भोपाल में चांदी के भाव
भोपाल में चांदी की कीमत भी स्थिर रही है। BankBazaar.com के अनुसार, रविवार को चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो थी, और आज भी वही दाम है।

सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सामान्यत: 22 कैरेट सोना बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं, जिससे जेवर बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषण के रूप में नहीं बनाया जा सकता। इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!