الرئيسية प्रदेश आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, जानें ताजा रेट

आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, जानें ताजा रेट

भोपाल। सोना और चांदी खरीदने से पहले उनके वर्तमान भाव जान लेना जरूरी है। अगर आप सोने की खरीददारी करना चाहते हैं या सोने में निवेश का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। 15 दिसंबर, रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,220 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,581 रुपये है।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
शनिवार को भोपाल में 22 कैरेट सोना 73,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 76,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। वहीं, आज 15 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी के भाव में भी कमी आई है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, शनिवार को भोपाल में चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलो था, जबकि आज यह 1,00,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचाने
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। सामान्यत: 22 कैरेट सोना बिकता है, हालांकि कुछ लोग 18 कैरेट सोना भी खरीदते हैं। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु, जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती है। चूंकि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version