सोने की कीमत में फिर उछाल,जानें नए रेट

इंदौर। अगर आप सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में आज सोने की कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है, जबकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, गुरुवार को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने के दाम में बढ़ोतरी
भोपाल के सराफा बाजार में बुधवार को 22 कैरेट सोने का भाव 71,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। इसके मुकाबले, आज सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंदौर विभिन्न शहरों में सोने के दाम
– 22 कैरेट: ₹72,200 प्रति 10 ग्राम
– 24 कैरेट: ₹75,810 प्रति 10 ग्राम

चांदी के भाव स्थिर
चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी, और आज भी यह इसी कीमत पर उपलब्ध है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रमाणित किया जाता है।
24 कैरेट 999 लिखा होता है।
22 कैरेट 916 लिखा होता है।
18 कैरेट 750 लिखा होता है।

कैरेट और शुद्धता
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जाता।
22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं (तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती हैं।
18 कैरेट सोने का उपयोग भी कुछ जगहों पर होता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते।
22 कैरेट सोना में अन्य धातु मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते हैं, जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!