G-LDSFEPM48Y

सोने का दाम तेजी से लुढ़का, जानें आज के भाव

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले उनके मौजूदा भावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज यानी 26 नवंबर, मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 7,280 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 7,644 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में सोने के भाव
भोपाल में सोमवार, 25 नवंबर को 22 कैरेट सोना 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिका था, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज, 26 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 76,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी का भाव
चांदी के भाव में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक, सोमवार को भोपाल में चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलो पर बिकी थी, और आज भी चांदी का भाव वही 1,01,000 रुपये प्रति किलो है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचाने
सोने की शुद्धता की पहचान अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिए गए हॉलमार्क से की जा सकती है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। सबसे अधिक बिकने वाला सोना 22 कैरेट का होता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी उपयोग करते हैं। शुद्धता के हिसाब से 24 कैरेट सोना सबसे उत्तम होता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाए जाते हैं ताकि इसे ज्यादा मजबूत बनाया जा सके। 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषण बनाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!