रातों-रात बढ़े सोने के दाम, चांदी की चमक बरकरार, जानें नया रेट

भोपाल। यदि आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आज के भावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आज यानी 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 7,180 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 7,539 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव
भोपाल में कल, यानी 25 दिसंबर को 22 कैरेट सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। आज, 26 दिसंबर को सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। अब 22 कैरेट सोने का भाव 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 75,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं आया है। बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक, 25 दिसंबर को भोपाल में चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज भी यही कीमत बनी हुई है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की शुद्धता की पहचान अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिए गए हॉल मार्क से की जाती है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। आमतौर पर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। ध्यान रहे कि सोने का कैरेट जितना अधिक होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा, और 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं, जिससे इसे आभूषण बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, 24 कैरेट सोना बहुत शुद्ध होता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!