Friday, April 18, 2025

सोने की कीमतों में उछाल, जानें ताजा रेट

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने से पहले आज के बाजार भाव जानना जरूरी है। यदि आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज, यानी 10 दिसंबर को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 7,210 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 7,571 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में सोने के भाव
सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। 9 दिसंबर को भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, आज 10 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

भोपाल में चांदी के भाव
चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, भोपाल में चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है।

सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता जानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क जारी किए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 का निशान होता है। ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी चुनाव करते हैं। याद रखें, कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए अधिक उपयुक्त बनाया जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इस सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!