नई दिल्ली। शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में लगातार तीसरे दिन बाजार खुलने पर सोने की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार, 21 नवंबर को सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी 500 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।
गौरतलब है कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती हैं। गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले 20 नवंबर को इसका भाव 77,220 रुपये था। अगर 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो गुरुवार को यह 500 रुपये बढ़कर 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो 20 नवंबर को 70,800 रुपये थी। आइए जानते है देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।
मुंबई में सोने और चांदी के दाम मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹77,950 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।
जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,600 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹77,950 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।
नोएडा में सोने-चांदी के भावनोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।
लखनऊ में सोने और चांदी की कीमतलखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹78,100 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,600 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।
पटना में सोने-चांदी के भावपटना में आज 24 कैरेट सोना ₹78,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,500 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।
चेन्नई में सोने-चांदी की कीमतचेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,950 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,450 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,01,000 प्रति किलोग्राम पर है।
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने में भरोसा मिलता है।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।