जुलाई माह में इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

राशिफल। चातुर्मास माह का हिंधू धर्म में खास महत्व है। इस बार 10 जुलाई से चातुर्मास आरंभ हो रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने के लिए शयन के लिए जाते हैं। इस कारण इन चार माह में किसी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। पूजा-अर्चना के लिए यह चार महीने खास होते हैं। ये महीने किन राशियों के लाभकारी रहेंगे। आइए जानते हैं।

 

मेष राशि

 

चातुर्मास मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा को प्रमोशन और इक्रीमेंट मिलने के योग है। प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। इस दौरान व्यापार में डबल मुनाफा होगा।

 

मिथुन राशि

 

चातुर्मास के चार महीने मिथुन राशि के जातकों के लिए हितकारी साबित होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थित स्थिति में सुधार होगा। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार रहेगा।

 

कन्या राशि

 

ये चार महीने आपके किसी वरदान से कम नहीं है। करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस दौरान धनलाभ हो सकता है।

 

सिंह राशि

 

आर्थिक सुधार की वजह से महंगी वस्तु की खरीदारी करेंगे। दोस्ती में प्रगढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। नौकरी व व्यापार में तरक्की होगी। दफ्तर में दुश्मन भी दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आप आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!