Home प्रदेश इन तीन राशियों के अगस्त से शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध के...

इन तीन राशियों के अगस्त से शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध के गोचर से होगा ये लाभ

Budh Gochar 2022: सभी ग्रह एक अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ता है। बुध ग्रह 31 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। बुध देव अगस्त में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब बुध ग्रह का राशि गोचर होता है। इसका प्रभाव बिजनेस, वाणी और शेयर बाजार पर होता है। बुध देव बुद्धि, तर्क, चतुराई और मित्रता के ग्रह माने गए हैं। बुध ग्रह भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में स्थित है। वह व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर होता है। जातक अपनी वास्तविक आयु से कम दिखता है। लग्र का बुध व्यक्ति को स्वभाव से चालाक, तर्कसंगत, बौद्धिक रूप से धनी और वक्ता बनाता है। इसके प्रभाव से जातक का स्वभाव सौम्य होता है। बुध के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध देव अपनी कृपा किन राशि के जातकों पर बरसाएंगे।

 

मिथुन राशि

इस राशि के जातक बोलचाल और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आपके संबंध मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। नई नौकरी मिलने के योग हैं। अटका हुआ पैसा मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफे वाली डील मिलेंगी।

 

कन्या राशि 

कार्यक्षेत्र में प्रभाव अच्छा बना रहेगा। अधिकारी वर्ग के लोग किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपसे राय ले सकते हैं। कोई खबर मिल सकती है। जिसे सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। अच्छी मात्रा में धन हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

मकर राशि 

बुध के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। वाहन सुख का आनंद मिलने के योग है। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version