الرئيسية प्रदेश इंदौर 11 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने की भारी बोनस...

11 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने की भारी बोनस की घोषणा

भोपाल। दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इस समय हर कर्मचारी को बोनस का इंतजार रहता है। भारतीय रेलवे में कार्यरत 11.72 लाख कर्मचारियों के लिए इस बार दिवाली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने वर्ष 2023-2024 के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को 78 दिन के समतुल्य उत्पादकता संबद्ध बोनस (PLB) देने का निर्णय लिया है।

78 दिन का बोनस होगा भुगतान मध्य प्रदेश के भोपाल, रतलाम और जबलपुर मंडल सहित देशभर के सभी रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा। रेलवे के अनुसार, वर्ष 2023-2024 में रेलवे का कार्य निष्पादन बहुत अच्छा रहा, जिसके परिणामस्वरूप इस बार कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया गया है। सरकार द्वारा 11,72,240 अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा।

छुट्टियों से पहले मिलेगी बोनस राशि रेलवे अधिकारियों ने घोषणा की है कि यह बोनस दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले कर्मचारियों के खातों में भेजा जाएगा। हर कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा, जो 78 दिनों के वेतन के बराबर होगा।

कौन-कौन से कर्मचारी होंगे लाभान्वित इस बोनस का लाभ रेलवे के विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों को मिलेगा, जिनमें रेलपथ अनुरक्षक, लोको पायलट, रेलगाड़ी प्रबंधक (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी शामिल हैं।

सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए राहत भरा इस दिवाली बोनस के ऐलान से रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय से यह स्पष्ट है कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version