इंदौर। होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से रवाना होंगी, जिनमें रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल और रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहार के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। यात्री इन ट्रेनों के टिकट किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
यह ट्रेनें चलेंगी
1. रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02186/02185)
– प्रस्थान (रीवा से) – 08 एवं 12 मार्च, दोपहर 12:30 बजे
– गंतव्य (रानी कमलापति) – रात 9:10 बजे
– प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 08 एवं 12 मार्च, रात 10:15 बजे
– गंतव्य (रीवा) – सुबह 7:30 बजे
2. रीवा-रानी कमलापति स्पेशल (01704/01703)
– प्रस्थान (रीवा से) – 16 मार्च, शाम 6:45 बजे
– गंतव्य (रानी कमलापति) – सुबह 4:30 बजे
– प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 17 मार्च, सुबह 6:15 बजे
– गंतव्य (रीवा) – शाम 5:10 बजे
3. जबलपुर-दानापुर स्पेशल (01705/01706)
– प्रस्थान (जबलपुर से) – 11 मार्च, रात 7:40 बजे
– गंतव्य (दानापुर) – सुबह 8:45 बजे
– प्रस्थान (दानापुर से) – 12 मार्च, सुबह 11:45 बजे
– गंतव्य (जबलपुर) – रात 3:40 बजे
4. कोटा-दानापुर स्पेशल (09817/09818)
– प्रस्थान (कोटा से) – 08 एवं 15 मार्च, रात 9:05 बजे
– गंतव्य (दानापुर) – शाम 6:30 बजे
– प्रस्थान (दानापुर से) – 09 एवं 16 मार्च, रात 9:15 बजे
– गंतव्य (कोटा) – रात 10:25 बजे
5. रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01663/01662)
– प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 12 एवं 15 मार्च, दोपहर 2:25 बजे
– गंतव्य (दानापुर) – सुबह 8:45 बजे
– प्रस्थान (दानापुर से) – 13 एवं 16 मार्च, सुबह 11:45 बजे
– गंतव्य (रानी कमलापति) – सुबह 9:50 बजे
यह भी पढ़िए : सौरभ शर्मा का 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश अब मिलेगा इन्हें
Recent Comments