Google: पिक्सल 6a स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स को लंबे समय से ओवरहीटिंग और बैटरी की खराब परफॉर्मेंस की शिकायत थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए Google ने एक नया ‘Battery Performance Program’ शुरू किया है। इसके तहत कंपनी या तो आपकी बैटरी मुफ्त में बदलेगी या फिर ₹8500 ($100) तक का मुआवज़ा देगी।
Google ने यह भी घोषणा की है कि वह 8 जुलाई 2025 से Pixel 6a के लिए Android 16 का अपडेट जारी करेगा। यह नया अपडेट फोन के बैटरी उपयोग को बेहतर बनाएगा और ओवरहीटिंग की समस्या को कम करेगा। इससे यूज़र्स को पहले से बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

कैसे चेक करें आपकी पात्रता?
अगर आप Pixel 6a चला रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो Google की आधिकारिक सपोर्ट वेबसाइट पर जाएं। वहां “Confirm” बटन पर क्लिक करें और अगले पेज पर अपना IMEI नंबर और ईमेल पता डालें। अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो आप बैटरी रिप्लेसमेंट या ₹8500 के क्रेडिट में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
कौन लोग नहीं उठा पाएंगे फायदा?
Google ने स्पष्ट किया है कि अगर आपके फोन में पानी का नुकसान (liquid damage) या कोई फिजिकल डैमेज है, तो आप इस सुविधा के लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं अगर स्क्रीन टूटी है और फोन वारंटी में नहीं है तो आपको सर्विस चार्ज देना होगा। यह स्कीम 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी और केवल चुनिंदा देशों में ही लागू होगी।
यह सुविधा भारत के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, यूके, जापान, सिंगापुर और जर्मनी में वॉक-इन रिपेयर सेंटर्स पर उपलब्ध होगी। जो यूज़र्स बैटरी नहीं बदलवाना चाहते, उन्हें ₹8500 ($100) या ₹12800 ($150) का Google Store क्रेडिट मिलेगा। पेमेंट Payoneer के ज़रिए होगी और इसके लिए PAN कार्ड और ID प्रूफ जैसे दस्तावेज़ देने पड़ सकते हैं।


