सरकार ने बदले कई राज्यों के राज्पाल, मंगूभाई झगनभाई पटेल होंगे MP के नए गवर्नर

नई दिल्ली : एक तरफ केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज हैं, दूसरी तरह कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। थावरचंद गहलोत अभी तक वे केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।


हरि बाबू कंभमपति
 को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिबाबू कंभमपति विशाखापट्नम से सांसद हैं। वे आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। हाल में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। ये अभी तक मिजोरम के राज्यपाल थे। ये अंग्रेजी और मलयालम भाषा के अच्छे जानकार हैं। पिछले लॉकडाउन में इन्होंने खाली समय का सदुपयोग करते हुए 13 किताबें लिखी थीं। वे प्रख्यात वकील रहे हैं। इनकी पहली किताब 1983 में छपी थी। अब तक 105 से अधिक किताबें लिख चुके हैं।

सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय अभी तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत संघ (RSS) के प्रचारक के तौर पर हुई थी। वे मीसाबंदी रहे हैं। 1980 में उन्होंने BJP ज्वाइन की। उन्हें  उनके गृहक्षेत्र में ‘पीपुल्स लीडर’ कहा जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!