सरकारी टीचर ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

गुना। शहर की दुबे कॉलोनी में रहने वाले एक सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर में ही फांसी लगा ली। घटना सोमवार-मंगलवार सुबह 3 से 5 बजेके बीच की बताई जा रही है। घटना के समय उनके घर में केवल उनकी बहन थीं। उनकी पत्नी पुणे गयी हुईं थी। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मंगलवार सुबह शव का PM जिला अस्पताल में किया गया।

 

बता दें कि सरकारी टीचर आनंद चिताम्बरे(56) कोठिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे। वह शहर की दुबे कॉलोनी में रहते थे। उनके साथ पत्नी भी रहती थीं। एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ पुणे में रहते हैं। आनंद चिताम्बरे महाराष्ट्रीयन समाज से ताल्लुक रखते थीम वे गोपाल मंदिर ट्रस्ट के सचिव भी थे। सामाजिक कार्यों में उनकी काफी रुचि थी।

 

सोमवार रात वह खाना खा कर अपने कमरे में चले गए थे। मंगलवार अलसुबह 5-6 बजे के आसपास उनकी बहन कमरे में गयीं तो वह फांसी पर लटके हुए मिले। उन्होंने नई रस्सी से फंदा बनाया और उस पर झूल गए। बाहत ने परिवार वालों और दोस्तों को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयींम पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी बहन ने बताया कि रात 3-3:30 बजे के आसपास उन्हें कुछ खटपट की आवाज भी आई थी। सुबह जब देखा तो वह फंदे पर लटके हुए थे। उनके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। एभी तक फांसी लगाने का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!