G-LDSFEPM48Y

18 अक्टूबर को मार्गी होंगे गुरु, इन राशियों के जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ

राशिफल 2021: शनि और गुरु दोनों मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को शनि मार्गी हो चुके हैं। अब 18 अक्टूबर (सोमवार) को गुरु मार्गी होंगे। मकर राशि गुरु की नीच राशि मानी गई है। गुरु की सीधी चाल से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इन राशवालों को व्यापार, नौकरी, शिक्षा में लाभ होगा। वह अविवाहित के शादी के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृ्द्धि होगी। विदेश यात्रा हो सकती है। नया वाहन या कोई मकान खरीद सकते हैं। कोई शुभ सामाचर मिल सकता है।

धनु राशि 

गुरु धनु राशि के स्वामी ग्रह है। गुरु का मार्गी होने इस राशिवालों के लिए शुभ होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। कोई अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। हर तरफ से शुभ सामाचर मिलेंगे।

मीन राशि 

गुरु के मार्गी होने से मीन राशिवालों को लाभ होगा। व्यापारी में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। युवाओं को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि 

गुरु के मार्गी होने इस राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती होगी। कोई पैतृक संपत्ति मिलने के योग है। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। हर काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!