ग्वालियर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर विनोद शर्मा के फार्म हाउस पर युवक ने लगाई फांसी  

ग्वालियर। ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित रिटायर्ड नगर निगम के पूर्व कमिश्नर विनोद शर्मा के फार्म हाउस पर बुधवार रात को जितेंद्र यादव फांसी पर लटका मिला हैं। मृतक फार्म हाउस में पशुओं की देखरेख व दूध निकालने के लिए प्रतिदिन आता था। शुरूआती जांच में आशंका है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुला लिया था।


इसके साथ ही सिरौल थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि डीबी सिटी के पास नगर निगम के पूर्व कमिश्नर विनोद फार्म हाउस का है। फार्म हाउस में गाय बंधी हैं। सौसा निवासी जितेंद्र पुत्र मचल सिंह यादव पशुओं की देखभाल करने व दूध निकालने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम गांव से आता था। जितेंद्र ही विनोद शर्मा के बंगले पर दूध पहुंचाने के बाद अपने गांव जाता था। बुधवार शाम को दूध नहीं आने पर विनोद शर्मा ने जितेंद्र के गांव कॉल कर पूछा कि जितेंद्र शाम को दूध निकालने के लिए आया है कि नहीं? घरवालों ने बताया कि वह शाम को गांव से फार्म हाउस गया तो था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा है। इसके बाद एक परिचित को फार्म हाउस पर देखने के लिए भेजा। जहां जितेंद्र फांसी पर लटका मिला। सिरौल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


सूत्रों की माने तो सौसा निवासी जितेंद्र पुत्र मचल सिंह यादव ग्वालियर नगर निगम का कर्मचारी हैं, वह निगम की जगह पूर्व कमिश्नर के यहां काम कर रहा था। बताया यह भी जा रहा हैं कि विनोद शर्मा के यहां अभी लगभग 10 से 15 निगम कर्मचारी और काम कर रहें हैं। जिसके बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहें हैं कि वह निगम की जगह पूर्व कमिश्नर के यहां कैसे कर रहा था और अभी भी निगम के कई कर्मचार कैसे काम कर रहें हैं।  इसका जवाब देने से निगम कमिश्नर संदीप माकिन बचते नज़र आ रहें हैं।

MP Samachar को मिली जानकारी के अनुसार अभी भी ग्वालियर नगर निगम में ऐसे कई कर्मचारी हैं जो कई बड़े-बड़े अधिकारियों और कई रिटायर्ड अधिकारियों के यहाँ काम करतें हैं। यानी की साफ़ कहा जा सकता हैं कि शासकीय वेतन लेने वाले कई कर्मचारियों से ये अधिकारी अपने घरो में काम कराते हैं। इससे सरकारी राजस्व का नुकशान और इन अधिकारियों के मोटे पेट भर रहें हैं। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!