ईओडब्ल्यू की कार्रवाई : नगर निगम के जोनल ऑफिसर और टाइम की पर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: March 19, 2021

ग्वालियर।  ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम के  घूसखोर जोनल ऑफिसर और टाइम कीपर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से बिना परमिशन के मकान को नहीं तोड़ने की एवज में 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। जैसे तैसे करके मामला 2 लाखों रुपए में तय हो गया। जिसके बाद पहली किस्त के रूप में दोनों 50 हजार रुपए ले ही रहे थे,कि तभी पहले से ही तैयार बैठी ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात जोनल ऑफिसर मनीष कनौजिया एवं टाइम कीपर इंदर सिंह ने प्लॉटिंग का काम करने वाले अनूप सिंह कुशवाहा से…..बिना परमिशन के बने मकान को नहीं तोड़ने के बदले में 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा 2 लाख रुपए में तय हो गया और पहली किस्त 50 हजार रुपए के रूप में देनी थी। लेकिन इससे पहले ही फरियादी अनूप कुशवाहा ने नगर निगम के जेडो और टाइम कीपर की शिकायत ईओडब्ल्यू से कर दी। ईओडब्ल्यू टीम ने फरियादी और निगम के कर्मचारियों की बातचीत के आधार पर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की तैयारी की। जैसे ही फरियादी अनूप कुशवाहा ने जोनल ऑफिसर और टाइम कीपर को 50 हजारों रुपए दिए ,वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।