अयोध्या राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संचय यात्रा डबरा पहुंची, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने निकाली भव्य यात्रा  

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: January 7, 2021
Ayodhya Ram temple construction surrender fund accumulation journey reached Dabra
ग्वालियर- अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए ग्वालियर जिले के डबरा में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संचय यात्रा का आयोजन शहर के चीनोर रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और विहिप के कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर आमजन से बन रहे राम मंदिर में श्रद्धा अनुसार अपनी धन संचय निधि समर्पण और सहयोग प्रदान करने की अपील की है। शहर से निकली इस यात्रा में महिलाएं और बच्चियां और शहर के सभी लोग सम्मिलित हुए… जहां गली-गली में निकल रही यात्रा का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है और डबरा शहर में राम के जयकारो में नजर आया। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई।
 
वहीं ग्वालियर के राम मंदिर समर्पण धन संचय यात्रा के अभियान प्रभारी नवल शुक्ला ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य मात्र इतना है कि जो हमारा देश लगभग 500 वर्ष से राम मंदिर के भव्य निर्माण का सपना देखता चला आ रहा था। वह माननीय न्यायालय के आदेश से आज पूर्ण हुआ है। बन रहे भव्य राम मंदिर में देश के हर नागरिक का कुछ ना कुछ समर्पण किसी ना किसी रूप में पहुंचे… इसी उद्देश्य इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में डबरा के सुप्रसिद्ध धूमेश्वर धाम के संत अनिरुद्ध महाराज एवं जैन समाज के विहसंत सागर महाराज भी मौजूद रहे। जिनका डबरा के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया और धन संचय यात्रा में अपना समर्पण सहयोग प्रदान किया है।

इस अयोध्या राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संचय यात्रा में जैन मुनि एवं मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर, धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्ध वन महाराज, पूर्व मंत्री इमरती देवी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन नगर अध्यक्ष भीकम साहू युवा भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, पोषण सिंह रावत, भाजपा पार्षद महेंद्र बल्ली राणा, रामवीर घुरैया, नरेश चौधरी जैन आदि सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस महा आयोजन में मुख्य रूप से शामिल हुए।