टोटल लॉकडाउन में भी चल रही बैठक, BJP लगातार उड़ा रही हैं कोविड-19 के नियमों का मज़ाक

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 23, 2020
bjp-is-constantly-making-fun-of-covid-19-rules

ग्वालियर। BJP के सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन है। ग्वालियर में 7 विधानसभाओं में बीजेपी सदस्यता अभियान चलाएगी। इसी सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे हैं। वहीं कांग्रेस लगतार बीजेपी के सदस्यता अभियान का विरोध कर रही हैं । कांग्रेस रानी लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने प्रदर्शन कर रही हैं। जिस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए हैं।

 

इससे पहले शनिवार को ग्वालियर में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और जयभान सिंह पवैया ने पहली बार मंच पर एक साथ आये। इस दौरान उनके साथ प्रभात झा भी मौजूद रहे। शनिवार से शुरू हो रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। 

 

वही दोनों ही दिनों के कार्यक्रम में दोनों पार्टियाँ लगातार कोविड-19 के नियमों का लगातार मजाक बनाते नज़र आ रहें हैं। रविवार को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टोटल लॉक डाउन होने के बाद भी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा हैं।