MP में उपचुनाव को लेकर तैयारी, 3 दिन तक BJP नेतृत्व ग्वालियर-चंबल में देखेंगे

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 19, 2020
BY Election
ग्वालियर :- ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिवराज और महाराज 22 अगस्त से शंखनाद करेंगे। बीजेपी की कोशिश तीन दिन तक लगातार सभाएं कर दोनों संभागों की सीटों को कवर करना है। 3 दिन तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ग्वालियर-चंबल में रहेंगे। ग्वालियर के फूलबाग मैदान में जम्बो सभा करने की तैयारी चल रही है। यहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री अरविंद भदौरिया, इमारती देवी और राज्य मंत्रियों में ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र यादव और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा ग्वालियर में सदस्यता अभियान भी चलाएगी। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी।