BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता विष्णुदत्त शर्मा का कोरोना से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: September 20, 2020
BJP

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का शनिवार देर रात ग्वालियर में कोरोना से निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। संक्रमण के चलते उनका जयारोग्य के कोविड हॉस्पिटल सुपर स्पेशियलिटी में इलाज चल रहा था। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर प्रदेश अध्यक्ष के पिता के निधन की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वीडी शर्मा रात में ही भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं जताई हैं। अंतिम संस्कार रविवार को ग्वालियर में ही होगा। वे मूलत: मुरैना के सुरजनपुर के रहने वाले थे। मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अंत्येष्टि में शामिल न हो। सभी की शोक- संवेदनाएं सहज स्वीकार हैं। उल्लेखनीय है कि वीडी शर्मा 4 दिन पूर्व पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ग्वालियर आए थे।