BJP के दिग्गीज नेता अनूप मिश्रा धरने पर बैठे, ग्वालियर प्रशासन की नीतियों का कर रहे विरोध

Author Picture
By Sharma Published On: March 31, 2021

ग्वालियर। भाजपा के कद्दावर नेता ,पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अनूप मिश्रा अपनी ही भाजपा सरकार में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही गलत नीतियों और प्लानिंग रहित किए जा रहे कार्यों को लेकर धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

अनूप मिश्रा के अनुसार होली से पूर्व सब्जी कारोबारियों को प्र शासन द्वारा लक्ष्मी गंज सब्जी मंडी के कारोबारियों को नई मंडी में शिफ्ट किये जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के चलते सब्जी मंडी के कारोबारियों ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अबगत कराया था, समस्या को लेकर दो दिन पहले मिश्रा ने सब्जी कारोबारियों को विश्वाश दिलाया था कि उनकी हर लड़ाई में उनका साथ देंगे।

मिश्रा ने कहा है कि अगर सब्जी बालों को पुरानी मंडी से बेदखल किया गया, तो वह बुधबार को मंडी में धरने पर बैठेंगे और जैसा कि उन्होंने कहा था वह अपनी बात पर कायम रहते हुए व्यापारियों के साथ हैं और समस्या का निराकरण कराने के लिए धरने पर भी बैठे हुए हैं।

अनूप मिश्रा का कहना है कि मैं गरीवों की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटूंगा ओर मेरे पास जो भी व्यक्ति परेशानी लेकर आएगा, उसके साथ मे खड़ा रहूंगा। ग्वालियर ओर मुरैना में विकास कार्यों के सबाल पर मिश्रा ने कहा कि अभी तक में इसलिये चुप था, क्योंकि अगर में शुरू में बोलता तो यह सांसद कहते कि अभी हमे समय नहीं मिला है, अब इन्हें खूब समय मिल गया है और यह बताएं कि कोनसे बड़े प्रोजेक्ट की आधार शिला या लोकार्पण इनके द्वारा किये गए हैं। विकास का पहिया थमा हुआ है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है। छोटी-छोटी समस्यायों से जनता परेशान है। पीने के पानी के नाम पर करोड़ों रुपये की बर्बादी की जा रही है। फिर भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुईं है।