CONGRESS नेता सिकरवार ने किया वार्ड 57 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क

Author Picture
By Sharma Published On: October 4, 2020
ग्वालियर। १६ ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज वार्ड ५७ में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। वार्ड ५७ के क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉंग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदा बाद के नारे लगाये जा रहे थे।आज सुबह
करीब ८ बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह के ज 35 व ज २ सिकरवार नेतृत्व नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ बीजासेन मौहल्ला, ओफो की के बगिया, रानीपुरा, हरिदर्शन स्कूल के पीछे की बस्ती क्षेत्र की विभिन्न गलियों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र की में  जनता से कहा कि क्षेत्र की जनता से जिसने विश्वासघात किया है, मु उसे माफ नही किया जा सकता है।  जिसने क्षेत्र की जनता का भरोसा, मत एवं खुद को बेच दिया है वो क्या विकास की बात कर रहा है। 
 
 
 
 
डॉ. सिकरवार ने कहा कि जिसको अपना अमूल्य मत देकर जनता ने चुना वह जनता के विकास की ह बजाय उसने २ वर्षों तक सिर्फ अपना और अपने परिवार का र विकास किया। कल दिनांक ०४ अक्टूबर कार्यक्रम:- प्रातः ८ बजे ललितपुर में कॉलोनी कार्यालय से वार्ड ४५  जनसंपर्क, शाम ४ बजे वार्ड – ४५ अलंकार होटल के पास क्षेत्रीय
जनता से मुलाकात, शाम ५ बजे वार्ड- २० नदी पार टाल में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं वाल्मीक समाज बैठक, शाम ६ बजे वार्ड- २१ हनुमान मंदिर के पास नारायण विहार कॉलोनी में क्षेत्रीय जनता से  मुलाकात, शाम ७ बजे वार्ड- १९  श्रीराम कॉलोनी न्यू पानी की टंकी के पास मर घट रोड में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, रात ८ बजे वार्ड-१९ जाटव धर्मशाला शिवजी मंदिर के पास क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं रात ९ बजे वार्ड – २३ गौतम नगर ६० फुटा रोड क्षेत्रीय जनता से मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।