मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करते कोरोना मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 9, 2020
corona-patient-dies-while-shifting-in-hospital-mp-samachar

ग्वालियर :- कोविड-19 पाए जाने के बाद इलाज के लिए मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करने के 15 मिनट बाद ही मरीज की मौत गई। मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आइसोलेशल वार्ड से मल्टी सुपर स्पशेलिटी अस्पताल में भर्ती करते समय पिता पूरी तरह से स्वस्थ थे और परिजनों से बात करते हुए ही हमनें शिफ्ट कराया था। भर्ती करने के 15 मिनट बाद ही मरीज की मौत होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को दी थी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में जांच कराने की मांग की है।

 

डॉक्टरों पर इलाज न करने का लगाया आरोप 

ग्वालियर उपनगर सेवा नगर में रहने वाले आरके पुनियानी को शुक्रवार की सुबह हल्की खांसी व बुखार के चलते जेएएच स्थित आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया था। शनिवार की रात मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद परिजनों ने उपचार के लिए रात पौने ग्यारह बजे मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।

कोरोना से और 2 मरीजों की हुई मौत 

कोविड-19 इस जानलेवा बीमारी से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सुबह आदर्श कॉलोनी निवासी सीताराम पुत्र सुन्दरलाल उम्र 55 साल जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने शनिवार को भर्ती कराया था आज सुबह ही सीताराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन अगस्त को उपचार के लिए भर्ती किए गए गुना निवासी राजेन्द्र नामदेव ने भी आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।