धर्मेन्द्र गुप्ता बने LIC विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: September 27, 2020

ग्वालियर :- ग्वालियर में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों की बैठक एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से 3 साल के लिए नवीन इकाई का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ साथियों की उपस्थिति में धर्मेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष, अनिल जोशी को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, प्रशांत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, आशुतोष शर्मा को संगठन मंत्री, ब्लॉसम श्रीवास्तव को सहसंगठन मंत्री बनाया गया हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभिकर्ताओं और पॉलिसी होल्डर के हित में प्रतिमाह बैठक कर कार्यों की समीक्षा की जावेगी।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी महेश गुप्ता, देवेश भदोरिया, के सी कमल, बी बी एस तोमर, के के वर्मा, राजेश सिंह कुशवाह, आदित्य शर्मा आदि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहें।