ग्वालियर में BJP के सभी 9 मंडलों में पूर्व CM कमलनाथ का होगा पुतला दहन

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 28, 2020

ग्वालियर :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी 9 मंडलों में कल 28 जून को दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। ग्वालियर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति कर जानकारी दी हैं।

मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वीर सावरकर मंडल का इंदरगंज चैराहे पर जिसमें मुख्य अतिथि गौरीशंकर बिसेन, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, कोटेश्वर मंडल द्वारा शिंदे की छावनी पर जिसमें मुख्य अतिथि गौरीशंकर बिसेन, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा किलागेट पर जिसमें मुख्य अतिथि सांसद विवेक शेजवलकर एवं राकेश माहौर, हेमू कालानी मंडल द्वारा महाराज बाडे पर जिसमें मुख्य अतिथि सतीश सिकरवार, विवेकानन्द मंडल द्वारा एपैक्स बैंक, महाराज बाडे पर जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, दुर्गादास मंडल का हजीरा चैराहे पर जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, रामकृष्ण मंडल का थाटीपुर चैराहे पर जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन एवं पारस जैन, भगत सिंह मंडल द्वारा बारादरी चैरहे पर, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, अभय चैधरी, दीनदयाल मंडल द्वारा केआरजी काॅलेज के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानि ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा हैं।