ग्वालियर :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, दिल्ली पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वही मुलाकात से साथ उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के युवाओ की सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने में विशेष रुचि है। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से युवाओं की सहायता हेतु इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलवाने का आग्रह किया है।
ग्वालियर
Gwalior Chambal मिल सकती है बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रक्षा मंत्री से सैनिक स्कूल खुलवाने का आग्रह
By MPSAMACHAR
Published On: July 5, 2020
दरअसल मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को 3 दिन हो चुके है, लेकिन अब तक यहां मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। बटवारे में हो रही देरी का कारण सिंधिया समर्थकों का महत्वपूर्ण विभागों की मांग बताया जा रहा है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी हाईकमान से इस विषय में चर्चा करेंगे। चर्चा करने बाद वें कल रात तक या परसो सुबह तक वापस भोपाल लौटेंगे। इसके बाद ही विभागों का वितरण होना संभव है।
