संदीप माकिन के आगे बौने साबित हो रहे हैं प्रशासक एमबी ओझा 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 6, 2020
gwalior-nagar-nigam-sandeep-makin-mp-ojha-mpsamachar

ग्वालियर :- ग्वालियर नगर निगम के खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान के आदेश को लेकर नगर निगम के प्रशासक भी नाराज़ हैं। इस संवंध में वह नगर निगम आयुक्त को पात्र भी लिख चुके हैं। लेकिन 1 माह होने के बाद भी निगम आयुक्त ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की हैं। 

gwalior-nagar-nigam-sandeep-makin-mp-ojha-samachar

सूत्रों की माने तो नगर निगम के खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान पर कई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। बताया जाता हैं कि पहले भी निगम प्रशासक कई बार पात्र लिख चुके है, लेकिन निगम आयुक्त उनके पत्रों को अनदेखा करते हैं। इससे साफ़ जाहिर होता है की निगम प्रशासक की नगर निगम में चल नहीं रही हैं। 
gwalior-nagar-nigam-sandeep-makin-mp-ojha-mp-samachar
दरअसल ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने 26 जून को निगम खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान को वर्तमान कार्यो के साथ-साथ नोडल अधिकारी खेल विभाग का दायित्व सौंपा था। जिसके बाद 6 जुलाई को प्रशासक एमबी ओझा ने निगम आयुक्त संदीप माकिन को पत्र लिखकर कहा कि  नगर निगम में एक ही अधिकारी को सभी प्रभार नहीं देना चाहिए। इससे प्रशासनिक अराजकता की स्थति निर्मित होती है तथा काम न करने वाले अधिकारी बगैर काम किये लाखो रूपए वेतन में प्राप्त करते है।