दुश्मनी में पड़ोसी ने 28 कबूतरों का गला घोंटा, जानिए पूरा मामला

Author Picture
By Desk Input Published On: January 10, 2025

ग्वालियर। बेजुबान कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुश्मनी निकालने के लिए बेजुबानों की ही हत्या कर डाली। उसने एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला।

जब महिला को रात में कबूतरों की आवाज सुनाई दी, तब वह दौड़कर पहुंची। यहां पड़ोसी नजर आया। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कबूतरों को मारने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली काजल राय ने कबूतर पाल रखे हैं। उनके पास ही में मोइन खान रहता है। उसने भी कबूतर पाल रखे हैं।

महिला को देख मोइन भाग गया
बीती रात उसने काजल राय द्वारा पाले गए कबूतरों की हत्या कर दी। उसने 28 कबूतरों की जान ले ली। जब काजल को आवाज आई तो वह पहुंची, महिला को देख मोइन भाग गया।

महिला ने रात में ही दर्ज कराई एफआईआर
रात में ही एफआईआर दर्ज कराई। मोइन का काजल से झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते उसने काजल के कबूतरों को मारकर दुश्मनी निकाली।