मंत्री OPS भदौरिया ने नेहा राठौर पर साधा निशाना, सरकार पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

Author Picture
By Sharma Published On: July 17, 2023

ग्वालियर। ग्वालियर यूपी में काबा के बाद एमपी में भी नेहा राठौर ने मध्यप्रदेश में काबा गाने की एंट्री की है। और इस गाने के जरिए मध्य प्रदेश कि सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप गाने के माध्यम से लगाए है।

इस गाने को लेकर राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने नेहा राठौर पर निशाना साधते हुए कहा है कि नेहा राठौर व्यवसायिक है। उन्होंने इस गाने के माध्यम से उत्तर प्रदेश में भी भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। इस गाने से उत्तर प्रदेश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ा था। और ना ही मध्य प्रदेश की जनता पर कोई असर पड़ेगा। इन गानों की सस्ती लोकप्रियता से सरकार नहीं बनती हैं। सरकारें बनती हैं व्यक्ति के काम से, सरकारें बनती है पार्टी की रीति, नीति और सिद्धांत से भारतीय जनता पार्टी श्यामा मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है।अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर करोड़ों रुपए छापे के दौरान मिले थे। हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।