महिला दिवस पर MP टूरिज्म बोर्ड ने महिलाओं के लिए शुरू की नई योजना

Author Picture
By Desk Input Published On: March 8, 2025
On Women's Day

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सखी योजना का विस्तार किया है। इस योजना के तहत राज्य के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रशिक्षित पर्यटन सखियां तैनात की जाएंगी, जो खासतौर पर सोलो ट्रिप पर आने वाली महिला पर्यटकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करेंगी।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक, शिव शेखर शुक्ला के अनुसार, पर्यटन सखी योजना महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर यात्रा का अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी उत्पन्न कर रही है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और पर्यटन क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब तक 25,000 से अधिक महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित

पर्यटन सखी योजना के तहत अब तक 25,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें छात्राएं और स्थानीय महिलाएं शामिल हैं। यह योजना न केवल महिला पर्यटकों के लिए उपयोगी है, बल्कि स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी।

पर्यटन सखी की जिम्मेदारियां

पर्यटन सखियां गाइड, ड्राइवर, शेफ और होटल एग्जीक्यूटिव के रूप में प्रशिक्षित की जा रही हैं। ये महिला सखियां पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, विरासत और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी साझा करेंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ मध्यप्रदेश को महिला पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़िए : हाईकोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर को लगाई कड़ी फटकार, दिए सख्त निर्देश