ग्वालियर में पवैया बोले कांग्रेस के राज में थम गया था प्रदेश के विकास 

Author Picture
By Sharma Published On: October 10, 2020
Pawaiya said in Gwalior, the development
ग्वालियर । कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश के विकास का पहिया थम गया था और जनता निराश होने लगी थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही विकास का काम शुरू हो गया और गरीबों का आत्मविश्वास व उनकी आंखों की चमक लौट आई। अब ये चुनाव के परिणाम भाजपा सरकार को स्थायित्व देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। यह बात गुरुवार को पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंडल चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां से प्रत्याशी प्रधुम्न  सिंह तोमर हैं, जो ऊर्जा वान और परिश्रम हैं। ये चुनाव मप्र की भाजपा सरकार को स्थायित्व प्रदान करेंगे। 

 

 
यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भाजपा में जलवा, उपचुनाव में स्टार प्रचारक
 
 
भाजपा का मतलब ही विकास है और कांग्रेस यानि विनाश होना तय है। कांग्रेस शासनकाल में शिवराज सिंह द्वारा लगाए गए शिलान्यास और उदघाटन की पट्टिकाओं को ही हटाकर काम किया। ग्वालियर विधानसभा में तो कांग्रेस की हालत ऐसी है कि मुखौटा लगाए एक-दो नेता ही बचे हैं। श्री पवैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह भाजपा के शासनकाल में संभव हो पाया कि राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत हो गई। देश से धारा 370 का दाग मिटा दिया गया। आज भाजपा देश की जरूरत है और भारत को विश्व गुरु बनाने का काम केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रदेश के विकास का जो पहिया रुक गया था, वह अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में तेजी से चलेगा और इसके लिए जरूरी है कि उपचुनाव में जीत और इसके लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर काम पर लगना होगा। प्रदेश में शिवराज सिंह और केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी

 

 

 

 

यह भी पढ़े :शिवराज बोले राहुल को यह नहीं पता प्याज जमीन के नीचे होती या ऊपर, वह कृषि बिल पर सलहा दे रहे