MP में सीएम बनने को लेकर सिंधिया ने कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: April 7, 2023

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंधिया परिवार को जो लोग करीबी से जानते हैं, चाहे वो कांग्रेस के हों या बीजेपी के हमारी मंशा रही है, एक सेवक के रूप में जनता की सेवा और विकास करना। इसी मंशा के साथ पिछले बीस बरसों से कार्य जारी है।

 

 

और ग्वालियर की जनता के आशीर्वाद से जीवन की आखिरी सांस तक जारी रखने की कोशिश करूंगा गौरतलब है कि दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि सिंधिया को मध्य प्रदेश सीएम बनना चाहिए। बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनाने में योगदान देने का इनाम तो सिंधिया को जरूर मिलना चाहिए अगर सिंधिया सीएम बने तो सबसे पहले मैं उन्हें बधाई दूंगा।