केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोरोना के चलते भाई की अंत्येष्टि में शामिल ना होने का किया आग्रह

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 18, 2020
Tomar के छोटे भाई का निधन, Gwalior में होगा अंतिम संस्कार 

विनम्र आग्रह

मेरे अनुज श्री अजय प्रताप सिंह तोमर ( मुन्नू ) का निधन हो गया है। उनके निधन से हम सभी व्यथित और दुखी हैं। संकट की इस घड़ी में आप सभी की संवेदनाएं मुझे और मेरे परिवार को ढांढस बंधा रहीं हैं, साथ ही हमें इस दुख को सहने की शक्ति भी प्रदान कर रही हैं। ये समय महामारी कोविड-19 का समय है और ऐसे में हमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।

अतः मेरा अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से विनम्र आग्रह है कि वे स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह तोमर ( मुन्नू ) की अंत्येष्टि में शामिल ना हों।
कोरोना महामारी के चलते अधिक संख्या में एक जगह इकठ्ठा होना वर्जित है।
अतः आप सभी नियमों का पालन करें यह हमारे और आप सभी के हित में होगा। आप सभी की संवेदनाएं मुझे सोशल मीडिया से लगातार प्राप्त हो रही है।

आपका
नरेन्द्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार